अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत कार्य और लोकल फॉल्ट के चलते सोमवार देर रात से मंगलवार तक उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत झेलनी पड़ी। कई क्षेत्रों में आपूर्ति घंटों ठप रही, जबकि कुछ इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। गूलर रोड क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब एक बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं पला साहिबाबाद क्षेत्र में रात से ही एक फेस बंद रहा, जिसे सुबह तकनीकी टीम ने ठीक किया। पला रोड पर केबिल बदलने के काम के कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कनवरीगंज क्षेत्र में सुबह के समय कई बार ट्रिपिंग हुई और बाद में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मरम्मत कार्य के चलते श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.