धनबाद, अगस्त 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया पुलिस ने शातिर अपराधी सूरज कुमार वर्मा को मंगलवार को चौथाई कुल्ही स्थित उसके आवासीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर ही वह गली से भागने लगा। तभी पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर सूरज को पकड़ लिया। सूरज को थाना ले आया है। पुलिस ने सूरज के घर से चोरी का एक लैपटॉप, मोबाइल एवं कई चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सूरज ने कई अन्य साथी का भी नाम बताया है। पुलिस उसके साथी की भी तलाश में कर रही है। सूरज पर धनबाद रेल थाना, धनसार थाना, झरिया थाना, बोर्रागढ़ ओपी, अलकडीह ओपी में बाइक चोरी, छिनतई, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई महीनों से उसकी तलाश थी। झरिया थाना कांड संख्या 174 / 25 में भी मामला दर्ज था। झरिया पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सूरज वर्मा को धनबाद जेल भेज दिया है। झरिया इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.