जहानाबाद, अगस्त 28 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में डीएम अलंकृता पांडे ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की । इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर विचार किया गया और कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया। इस सुनवाई में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागीय प्राधिकारियों से जवाब-तलब किया। संबंधित प्राधिकारियों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर जिला पदाधिकारी ने न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया। कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गई। ऐसे तीन मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राधिकारों को अगली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.