आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के एक होटल में नारी शक्ति संस्थान की ओर से 'नारी शक्ति सावन उत्सव -2025 का आयोजन किया गया। सावन उत्सव में सावन सुंदरी एवं मेहंदी, चूड़ी सभी के आकर्षक का केंद्र रहा। सावन की बयार में कजरी गीतों पर महिलाएं थिरकने पर मजबूर हो गईं। सावन माह की प्राकृतिक ऊर्जा और हरियाली मन को आनंदित कर देती है। जिसे जीवंत करने के लिए नारी शक्ति संस्थान की ओर से सावन के उत्सव में महिलाओं को सराबोर करने के लिए हरियाली युक्त माहौल तैयार किया गया था। इस दौरान कइसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घिर आई न..., आज शिव की नगरिया में जइबे करब, दूध हम चढ़ईबय करब ना..., हमसे खेतवा में धान ना रोपाई पिया, दुखे मोर कलाई पिया ना...जैसी कजरी की मनमोहक प्रस्तुतियों पर नारी शक्तियां झुमती नजर आईं। संस्था की अध्यक्ष सुधा तिवारी ने कहा क...