फतेहपुर, अक्टूबर 30 -- अमौली। क्षेत्र के 16वां धर्म संस्कार महोत्सव पर भगवान कृष्ण सहित अनेक झांकियां गाजे बाजे के बीच निकाली गईं। वहीं नाग नाथन लीला का मंचन हुआ और बाद में कंस वध हुआ तो भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वाधान में आठ दिवसीय धर्म संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को घोड़े में भगवान श्रीकृष्ण, बलदाऊ रथ पर उनकी दो सखिया की झांकियां नरेंद्र बाजपेयी के आवास से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए मेला ग्राउंड के पूर्व स्थित प्राचीन सरोवर में नाग नाथन लीला मंचन हुआ। जिसमें कंस द्बारा भेजा हुआ काली नाम का नाग यमुना के जल को विषैला बना दिया। जिसका पानी पीने से पशु-पक्षी मौत के मुंह में जाने लगे। जिससे ब्रजवासी परेशान थे। उधर, भगवान श्रीकृष्ण गेंद खेलते समय गेंद यमुना नदी में चला जाता है, जिसकी खोज...