फिरोजाबाद, मार्च 16 -- फिरोजाबाद। दिनभर होली के धमाल के बाद में शुक्रवार शाम को जलकल कंपाउंड में लगे मेले में महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ी। कंस मेले में शाम पांच बजे से ही महिला पुरुष पहुंचे लगे। इधर शाम को बैंडबाजे के साथ में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की भव्य शोभा यात्रा निकाली। जलकल विभाग पहुंचने पर विधायक सदर ने आरती उतार डोले की अगवानी की। देर शाम को डोले का शुभारंभ मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर से हुआ। राधा मोहन का डोला मोहल्ला चौबान, छतरी वाला कुआं, इमामबाड़ा होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा जहां से भगवान श्रीकृष्ण एवं बलदाऊ बड़े डोले में सवार होकर आगे की ओर बढ़े। बैंडबाजों के साथ यह डोला घंटाघर चौराहा, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, विवेकानंद चौराहा होते हुए जलकल कंपाउंड पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान भगवान के भक्त बैंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.