फतेहपुर, फरवरी 13 -- जाफरगंज। क्षेत्र के गहरुखेड़ा स्थित भरथरी धाम प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा सुनने को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना जाना लगा रहा। वृंदावन से आए कथावाचक अवनीश शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची श्रद्धा और प्रेम से भगवान की प्राप्ति संभव है। उन्होंने रुक्मिणी के अटूट विश्वास, समर्पण और भक्ति को जीवन के लिए प्रेरणादायी बताया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं कंस वध प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद दुबे, विमलेश पटेल, केशन पटेल, सर्वेश निषाद, जगदीश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.