नई दिल्ली, जून 26 -- Deepak builders share price: सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी- दीपक बिल्डर्स लिमिटेड को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के बीच गुरुवार, 26 जून को कंपनी के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी आई और भाव 151.40 रुपये तक पहुंच गया। शेयर की क्लोजिंग 2.29% बढ़त के साथ 145.40 रुपये पर हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 213.60 रुपये है। यह शेयर मई 2025 में 128.45 रुपये के निचले स्तर पर आ गया।कंपनी को मिला है बड़ा ऑर्डर दीपक बिल्डर्स लिमिटेड ने घोषणा की कि उसे हरियाणा में एक मॉल के निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र (LoA) प्राप्त हुआ है। इस परियोजना की अनुमानित लागत Rs.142 करोड़ है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) से स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है। कंपनी को 3 जून को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (एल1) घोषित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.