बदायूं, दिसम्बर 28 -- बिनावर, संवाददाता। बरेली-बदायूं हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण में लगी सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। कंपनी के तीन दर्जन से अधिक डंपर ड्राइवरों ने सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच चालकों को हिरासत में ले लिया, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। थाना बिनावर क्षेत्र के ढकिया गांव स्थित एक कंपनी कार्यालय पर जुटे ड्राइवरों पवन कुमार, सत्यपाल, सुनील, देवेंद्र आदि ने बताया कि उन्हें 24 हजार प्रति माह वेतन का वादा किया गया। था, लेकिन अब उन्हें मात्र 12 हजार देने की बात कही जा रही है। ड्राइवरों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें रुपये नहीं दिया। भुगतान के नाम पर प्रबंधन कभी नगद तो कभी बैंक खाते का बहाना बनाकर उन्हें टाल रहा है।ड्राइवर...