गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- ट्रांस हिंडन। बृज विहार निवासी हर प्रकाश की क्षेत्र में ही कंसल्टेंसी फर्म है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले वह बैंकोन इन्नोवेशन टेक्नोलाजी के मालिक नरेंद्र दयाल से मिले थे। उसने अपनी कंपनी के लिए 400 कर्मचारी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने सभी कर्मचारी उपलब्ध करा दिए। आज तक किसी महीने का कमीशन नहीं दिया। रकम मांगने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों को भेजकर धमकी दिलवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...