चंदौली, फरवरी 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मथेला गांव स्थित काली माता मन्दिर परिसर में नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन संत मुक्तिनाथ स्वामी ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग को विस्तार से बताया। वही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मउत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण के देवकी और वासुदेव के कारागार में जन्म लेने और फिर नंद बाबा के घर में पालन-पोषण होने का विशेष वर्णन किया। श्रीकृष्ण के जन्म के समय जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए और वासुदेव- देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। इस अवसर पर कथा स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया था। श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.