गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों ने मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचकर प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली को जाना। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी ली। अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए। कंबोडिया के 40 सिविल सेवक उत्तराखंड के मसूरी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कंबोडिया के 40 सिविल सेवक गाजियाबाद पहुंचे। विकास भवन में सभी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में अधिकारियों ने सभी सिविल सेवकों का स्वागत किया। बैठक कर मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। एडीएम सिटी गम्भीर सिंह ने प्रशासनिक, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने तहसील स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.