बहराइच, फरवरी 22 -- नवाबगंज, संवाददाता। कंबाइन मशीन में आग लग गई। इससे मशीन के उपकरण और टायर राख हो गए। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों का सहारा लेना पड़ा इससे भारी नुकसान से कुछ राहत रही। आग की वजह का पता नहीं चला है। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चनैनी गांव में नावेद खान पुत्र शब्बीर खान की कंबाइन मशीन गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ी हुई थी। शनिवार रात 1:30 बजे के करीब कंबाइन मशीन अचानक आग जलने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद आग बुझ गई लेकिन फिर सुबह अचानक कंबाइन के अंदर आग की लपटे उठने लगी, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।इस दौरान कंबाइन मशीन के उपकरण व टायर पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.