भागलपुर, जनवरी 8 -- बढ़ती ठंड को लेकर नगर परिषद की ओर से 75 कंबल गरीब, बेसहारा और अनाथ लोगों के बीच वितरण का प्रस्ताव सामान्य बोर्ड की बैठक में लिया गया था। नप कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने सभापति, उप सभापति और सभी पार्षदों को पत्र देकर बताया है कि अपने-अपने वार्ड में 75 परिवार की सूची बनाकर कार्यालय को 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...