औरैया, जनवरी 1 -- दिबियापुर। समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था ओजस्वी फाउंडेशन ने बुधवार को स्थानीय औरैया मार्ग स्थित गेल विहार में जरूरतमंद मजदूरों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि संस्था की पदाधिकारियों ने भीषण शीत लहर में असहाय लोगों को कंबल देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष के अलावा अनीता पोरवाल, शास्वत गुप्ता, साधना यादव, ज्योत्सना , सीमा पाल, संदीप, साधना एवं मधुसूदन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...