हापुड़, दिसम्बर 17 -- गढ़मुक्तेश्वर। शीतलहर से बचाव के लिए गरीबों को बांटे जाने वाले कंबलों के वितरण में अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे। लाभार्थियों के मोबाइल नंबर के साथ ही वितरण करने वाले अफसरों का ब्यौरा भी फीड किया जाएगा। इसके जरिए उच्चाधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर भी लाभार्थियों का सत्यापन कर सकेंगे। दैवीय आपदा कोष के जरिए शीतलहर से लोगों को राहत दिलाने को जगह-जगह अलाव जलवाए गए हैं। वहीं गरीब व बेसहारा परिवारों को सर्दी से बचाव को मुफ्त कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए तहसील मुख्यालय को कंबलों की आपूर्ति मिल चुकी है। कंबल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक प्रारूप पर इसका डाटा तैयार कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इस फार्मेट में कंबल वितरण की तारीख, तहसील का नाम, लाभार्थी व उसके पिता का नाम, निवास स्थान, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.