गंगापार, फरवरी 4 -- डॉ शिवानन्द द्विवेदी की स्मृति में मेजारोड के स्टेशन रोड पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रहे कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर डॉ शिवानंद द्विवेदी के व्यक्तित्व का बखान कर उनके आदर्शो से सभी को प्रेरणा लेने की बात कही। संचालन प्रधान अनिल शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में आयोजक सुशील द्विवेदी ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक नेता मनीष तिवारी, मोहन तिवारी, विनय शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र, अनिल तिवारी, मनोज कुमार द्विवेदी, राम सिंह, डॉ एस के विश्वास आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...