प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के चमरूपुर निवासी 18 वर्षीय युवक सोमवार रात जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले आया गया था। वह बेड से कंबल लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। लीलापुर के ही कांसा गांव निवासी राजसिंह की 28 वर्षीय पत्नी राधादेवी को जहरीला पदार्थ खाने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...