गढ़वा, जनवरी 6 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को 171 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर जितेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 720 कंबल मिला है। उसे सभी 12 वार्डों में वितरण किया जाना है। सोमवार को वार्ड नंबर एक, दो, सात और आठ के लाभुको के बीच कंबल का वितरण किया गया। सीटी मैनेजर जितेश ने बताया कि वितरण से पूर्व आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात लिए जा रहे हैं। कंबल वितरण के दौरान अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण अफरा तफरी की स्थिति रही। उसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मंगलवार से कंबल वितरण किया जाएगा। उधर कंबल नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने मौके पर उपस्थित निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी का घेराव कर कंबल वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.