गिरडीह, जनवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कंबल चोरी कर बेचने वाले दो युवकों को पकड़ा गया है। पचंबा पुलिस ने पकड़े गये दोनों युवकों की निशानदेही पर चोरी के 18 पीस कंबल बरामद किया है। इस संबंध में पचंबा थाना में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के इरफान अंसारी के शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में इरफान ने 68 पीस कंबल चोरी होने का आरोप लगाया है। पकड़े गये युवकों में मुख्य सरगना पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सीमर उर्फ देव एवं लखारी निवासी अंशु राज सिंह है। अंशु मूल रूप से तिवारी थाना क्षेत्र के खिजरी का रहनेवाला है। पुलिस ने बताया कि कंबल की चोरी समीर करता था और उसके घूम-घूम कर कम दाम में बेचता है। इरफान के सड़क किनारे स्थित फुटपाथ दुकान से कंबल चोरी कर बाहर निकलते उसे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में देखा गया ...