साहिबगंज, जनवरी 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज नगर परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के वृद्ध, असहाय, विधवा के बीच ठंड को देखते कंबल का वितरण किया जा रहा था। लेकिन बीते कई दिनों से कंबल वितरण बंद कर दिया गया है। जबकि नगर परिषद के पास अभी काफी संख्या में कंबल बचे हुए हैं। बीते साल का भी कंबल काफी संख्या में बचा रहने के बाद भी लाभुकों को चार पांच दिनों से कंबल का वितरण नहीं किया जा रहा है। कंबल के लिए लाभूक रोजाना नगर परिषद कार्यालय के अलावा वितरण स्थल सिदो कान्हू स्टेडियम के पास स्थित विवाह भवन आदि का चक्कर काटते हर किसी से पूछताछ करते रहते हैं और घंटों बाद निराश होकर वापस लौट जाते हैं। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंची चानन की वृद्ध् विधवा चनिया मोसमात ने कहा की तीन दिन से नगर कार्यालय आते हैं तो कोई कर्मचारी नहीं बता रहा है की कंबल मिलेगा या नहीं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.