हरिद्वार, नवम्बर 29 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में कंबल के पैसों के विवाद को लेकर एक युवक के साथ दो दिनों में दो बार मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कांगड़ी श्यामपुर निवासी आकाश कुमार ने शिकायत कर बताया कि उसने भोला गिरी रोड स्थित दत्त बद्रीश की दुकान से एक कंबल खरीदा था, जिसके कुछ रुपये देने बाकी थे। आरोप है कि 25 नवंबर की रात को वह अपने ऑटो से जा रहा था। तभी दुकान में काम करने वाले सोनू और गोपाल थापा ने उसे रोककर बिना कारण गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और मारपीट पर उतर आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके ऑटो के सीएनजी पाइप को तोड़कर वाहन को नुकसान पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.