किशनगंज, जनवरी 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर गरीब और मजदूर तबके पर देखने को मिल रहा है, जो ठंड से बेहाल हैं। नगर क्षेत्र में जुगाड़ गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले शिवलाल हरिजन बताते हैं कि ठंड के कारण काम मिलना तो दूर, बाहर निकलकर काम कर पाना भी मुश्किल हो गया है। सुबह अत्यधिक ठंड के चलते घर से निकलने में देरी हो जाती है, वहीं शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाने के कारण जल्दी घर लौटना पड़ता है। किसी तरह वे अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ ठंड से बचाव के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता से मिला पक्का मकान उनके लिए राहत का सहारा बना है, अन्यथा टूटी-फूटी झोपड़ी में ठंड झेलना असंभव हो जाता। वहीं ठाकुरगंज नगर के मुरलीडांगी टोला निवासी 80 व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.