लातेहार, दिसम्बर 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गरीब असहाय वृद्धों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सरकार के द्वारा अब तक कम्बल की आपूर्ति नही की जा सकी है। गरीब असहाय सरकारी कम्बल के इंतजार मे ठंड से कांपते हुए रात गुजारने को विवश हैं। ठंड को झेलते हुए उन्हें रात बिताना मुश्किल हो गया है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कम्बल आपूर्ति नही होने पर नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि ठंड से गरीबो को बचाने में सरकार सफल नही हो पा रही है। उन्होने झारखंड सरकार से गरीबो के लिए कम्बल की जल्द आपूर्ति करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.