अयोध्या, नवम्बर 3 -- अयोध्या, संवाददाता। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय अटरावां को कंप्यूटर प्रदान किया गया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डॉ.चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि आज हम डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। इनरव्हील क्लब ने विद्यालय को कंप्यूटर देकर बच्चों को तकनीक के क्षेत्र में नई रोशनी दी है। क्लब के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंशा करते हैं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा निशा गोयल ने कहा कि हम विभिन्न विद्यालय को समय समय पर संसाधन उपलब्ध कराते रहते हैं।विभिन्न पुरूस्कारों से सम्मानित शिक्षिका कुबरा यास्मीन के अनुरोध पर विद्यालय को एक कंप्यूटर प्रदान किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा विद्यालय में कंप्यूटर प्राप्त होने से निश्चित ही बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.