गाज़ियाबाद, दिसम्बर 7 -- गाजियाबाद। ओ लेवल और सीसीसी कोर्स में आवेदन 15 दिसंबर तक किए जाने हैं। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन कोर्सों की अधिकृत संस्था निलिट द्वारा आवेदन निकाले गए हैं। युवा आवेदन कर इन कोर्सों में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ओ लेवल के लिए एक वर्ष की कक्षाएं वहीं सीसीसी के लिए तीन महीने की कक्षाएं संचालित की जानी हैं। युवाओं का चयन इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.