दरभंगा, जनवरी 17 -- दरभंगा। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की दुकानों की नई अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया के अंतर्गत सदर एसडीओ कार्यालय में सभी पात्र आवेदकों के लिए आयोजित कम्प्यूटर ज्ञान जांच परीक्षा का डीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा संचालन की पारदर्शिता का अवलोकन किया। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सदर एसडीओ विकास कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...