मुरादाबाद, फरवरी 12 -- मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कंप्यूटर सेंटर से लौट रही दो छात्राओं से दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर धमकी देते हुए भाग गए थे। इस मामले में छात्राओं के नाना तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो नवासी वाजिदनगर में कंप्यूटर सीखने जाती हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों लौट रही थीं कि तभी रहमान पब्लिक स्कूल वाली गली में दो युवकों ने उनका पीछा किया। एक ने पीछे से आकर छात्रा को पाइप से मारा। इस छात्राओं ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.