प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। संजोग मिश्र राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती की सबसे बड़ी अड़चन को दूर करते हुए बीएड की अनिवार्यता से छूट दे दी गई है। 28 मार्च को जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (षष्टम संशोधन) नियमावली 2024 में इस महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी दी गई है। 2018 की एलटी ग्रेड भर्ती में पहली बार राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर विषय को शामिल किया गया था। उस समय कंप्यूटर विषय के लिए बीएड की अर्हता अनिवार्य थी। कंप्यूटर विषय तकनीकी होने के कारण अधिकांश आवेदकों के पास बीएड की डिग्री नहीं थी। यही कारण है कि 2018 में विज्ञापित इस विषय के 1673 रिक्त पदों में से 1637 पद खाली रह गए थे। सिर्फ 36 कंप्यूटर शिक्षकों का ही चयन हुआ था। नियमावली में इस कमी को दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.