गिरडीह, फरवरी 15 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगलगी में 5 कम्प्यूटर सेट, बैटरी, इनवर्टर, प्रिंटर, टेबल, कुर्सी, गोदरेज, वायरिंग व मनरेगा अभिलेख आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही है कि आग फैली नहीं अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं घटना की सूचना पर अग्नि शमन वाहन भी पहुंच गया। बताया जाता है कि बंद कम्प्यूटर कक्ष से धुआं निकलता देख उपस्थित लोगों एवं कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी और पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना पाकर प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ सुमित प्रसाद एवं थाना प्रभारी डुमरी प्रणीत पटेल प्रखंड कार्यालय पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं थाना प्रभारी ने अग्नि शमन यंत्र लेकर कमरे में घूस आग को बुझाने म...