फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अमृतपुर तहसील के बलीपट्टी रानीगांव और गुडे़रा में चकबंदी सर्वे प्रक्रिया से बाहर आ जाने के कारण फसली वर्ष 1433 में हस्तलिखित खतौनी तैयार कर ली गयी है। अब कंप्यूटरीकृत खतौनी बनाने और खातेदार व सहखातेदार के मध्य अंश निर्धारण का कार्य किया जाना है। इसको लेकर एसडीएम अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...