हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी कराई जा सकी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 866 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 844 उपस्थित रहे, जबकि 22 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट के व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा में 582 के सापेक्ष 552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि शेष परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 3602 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3397 उपस्थित रहे,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.