कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- झूला समेत मेले में खाद्य पदार्थों का भी उठाया लुत्फ फोटो- म्योहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कौशांबी के कंपोजिट विद्यालय रक्सवारा के बच्चों ने सोमवार को शिक्षण कार्य के बाद स्थानीय मेले का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा ने बताया कि कक्षा शिक्षण से बाहर निकाल कर किसी विषय वस्तु को जानने सीखने से बच्चों को प्रत्यक्ष ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे किताबों में जो पढ़ते हैं उन्हें वह साक्षात सजीव रूप में सामने देखते हैं। इससे उनका ज्ञान स्थाई होता है और वह अपने शब्दों में उसका वर्णन करने में समर्थ होते हैं। आज बच्चों को स्थानीय मेले का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस मौके पर मेला लगाए जाने के कारण, उसके महत्व एवं परंपराओं को बताया गया मेला देखने के लिए बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.