पीलीभीत, सितम्बर 19 -- पीलीभीत। विकास क्षेत्र अमरिया के कंपोजिट स्कूल भगा मोहम्मदगंज के बच्चों ने शिक्षक खेमपाल सिंह के साथ राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र टांडा बिजैसी का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को वर्मी कंपोस्ट समेत तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका से मौसम विज्ञान और मौसम से कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी हासिल की गई। बच्चों के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि इस बार पीलीभीत में औसत बारिश से कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष करीब 900 एमएम वर्षा हुई। इस बार करीब 800 एमएम वर्षा हुई है। वर्षा का पानी बहुत ही लाभदायक है। इसका संचयन बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि रैन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल का संचयन और उसका भूगर्भ को रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.