कौशाम्बी, जनवरी 31 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 29 जनवरी से कक्षा एक एवं कक्षा दो में अध्ययनरत विद्यार्थियों का निपुण असेसमेंट कराया जा रहा है। यह आकलन डीएलएड प्रशिक्षु संपन्न करा रहे हैं, जिसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का मूल्यांकन करना है। इसी क्रम में शनिवार को विकास खंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग में डीएलएड प्रशिक्षु खुशबू सिंह एवं गरिमा सिंह द्वारा निपुण असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान कक्षा एक एवं कक्षा दो के बारह-बारह विद्यार्थियों का मूल्यांकन निपुण प्लस मोबाइल ऐप के माध्यम से किया गया। असेसमेंट प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रही, जिसमें विद्यार्थियों की पठन, लेखन एवं गणितीय समझ से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार साहू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.