कन्नौज, नवम्बर 21 -- जलालाबाद। कंपोजिट विद्यालय के कार्यालय का अज्ञात चोरों ने कुंडी काटकर कार्यालय में रखा गैस सिलेंडर व तीन रजिस्टर चोरी कर लिए।सुबह जब कर्मचारी विद्यालय पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा स्थित बीआरसी प्रांगण में बने कंपोजिट विद्यालय के कार्यालय की शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने कुंडी काटकर कार्यालय में रखे गैस सिलेंडर सहित तीन रजिस्टर पार कर दिए। शुक्रवार सुबह 8:30 वजे जब विद्यालय के कर्मचारी ओम तिवारी विद्यालय खोलने आए उन्होंने कार्यालय की कुंडी कटी देख। उन्होने इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाअध्यापक नीरेंद्र को दी। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय पहुंच कर देखा कार्यालय में एक गैस सिलेंडर और तीन रजिस्टर नहीं थे। उन्होंने इसकी सूचना उच...