भदोही, दिसम्बर 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में बुधवार को संपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों को दायित्व का बोध कराते हुए परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा संग सुविधा मुहैया कराने पर बल दी गई। वहीं, केएनपीजी कालेज के बीएड विभाग के कुल 11 प्रशिक्षुओं को छह नवंबर से संबंद्ध किया गया। इस दौरान बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कालेज के समस्त प्रशिक्षुओं ने मन लगाकर प्रशिक्षण का कार्य किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं में एक नई ऊर्जा का संचालन हुआ। नई ऊर्जा से प्रशिक्षुओं को भावी जीवन जीने में सार्थक सिद्ध होगा। प्रशिक्षु उस विद्यालय के विद्यार्थियों से इतने जुड़ गए कि उन बच्चों में उदासी दिखने लगे। वहीं, प्रशिक्षुओं ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास में परिषदीय स्कूल के बच्चों से बहुत कुछ सी...