औरैया, नवम्बर 18 -- थाना क्षेत्र के पुरवा सक्टू स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 7 में पढ़ने वाली एक छात्रा को अचानक सांप ने डस लिया। कक्षा में हुए इस अप्रत्याशित हादसे से छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। सांप के डसते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रधानाचार्य वंदना ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत छात्रा को विद्यालय स्टॉफ की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया। समय रहते मिले उपचार की वजह से छात्रा की हालत नियंत्रण में आ गई। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय हिमांशी पुत्री लक्ष्मण सिंह रोज की तरह कक्षा में पहुंची थी। विद्यालय में लगाए गए शटर के पास खड़े होने के दौरान अचानक उसके उल्टे हाथ के अंगूठे में एक सांप ने काट लिया। दर्द और घबराहट में छात्रा ने तुरंत शिक्षकों और अन्य छात्रों को ...