रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। चमरौआ ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुड़ियाखेड़ा में सुगमकर्ता रीना कुमारी के नेतृत्व में मीना मंच का पुनर्गठन किया गया। इसके अंतर्गत तीनों कक्षाओं से एक -एक पावर एंजेल का चयन किया गया,और पावर एंजेल के कार्यों के बारे में चर्चा की गई। मीना मंच का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व एवं अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मीना मंच बालिकाओं को विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। चलचित्र एवं मीना की कहानियों के माध्यम से बच्चों को मीना मंच के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कक्षा छह की पावर एंजेल दीक्षा,कक्षा सात की पावर एंजेल साधना, कक्षा आठ की पावर एंजेल दीक्षा यादव को बनाया गया और मीना मंच की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.