कौशाम्बी, अगस्त 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय मुकीमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने कक्षा सात के बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाया। बच्चों द्वारा पुस्तक पढ़े जाने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डीएम ने मध्यान भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। प्रधानाध्यापक से कहा कि बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाय। इसके बाद कक्षा सात में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए गणित के सवाल पूछा। इसके बाद अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक मिलने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसके बाद प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट के व्यय के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.