बाराबंकी, नवम्बर 14 -- सआदतगंज। सिरौलीगौसपुर के कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बालक व बालिका टीम के चयन के लिए ट्रायल कराए गए। जिसमें खिलाड़ियों ने पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व उपस्थित सभी शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। प्राथमिक बालक वर्ग में न्याय पंचायत बिरौली से प्रतिभाग कर रहे कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद के छात्र विजेता बने, जबकि न्याय पंचायत हमीदनगर उपविजेता रही। प्राथमिक बालिका वर्ग में बिरौली न्याय पंचायत ने विजेता का स्थान प्राप्त किया और भवानीपुर ददरौली न्याय पंचायत उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में भी बिरौली न्याय पंचायत ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि हमीदनगर उपविजेता रही।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.