जौनपुर, फरवरी 13 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव रेहटी के परिसर में गुरुवार की सुबह शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिलोचन रेहटी गांव निवासी 19 वर्षीय अखिलेश उर्फ अक्लू राजभर पुत्र महेंद्र राजभर शाम से ही घर से गायब था। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि घर से 200 मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय के मैदान में एक युवक का शव पड़ा है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां अखिलेश मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास एक मोबाइल तोड़ी हुई मिली और विषाक्त पदार्थ की शीशी पाई गई। पास में ही उल्टी किया हुआ था। चर्चा...