मुरादाबाद, मार्च 26 -- कंपोजिट विद्यालय कादरपुर मस्ती की छात्रा खुशी गौतम का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 में चयन हो गया है। कल घोषित हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम में विद्यालय कादरपुर मस्ती की कक्षा 8 की छात्रा खुशी गौतम का नवोदय के लिए चयन हुआ है। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय कादरपुर मस्ती में खुशी गौतम के उत्साहवर्धन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें खुशी गौतम को ट्राफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खुशी गौतम के अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने समस्त अध्यापकों को सम्मानित किया। नवोदय विद्यालय मुरादाबाद में कक्षा 9 में केवल 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। खुशी गौतम ने अपने कठिन परिश्रम से इस बड़ी परीक्षा में सफल होकर अपने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के इस स्वागत ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.