अयोध्या, दिसम्बर 19 -- अयोध्या, संवाददाता। दिसंबर का महीना कंपा रहा है, सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। अधिकतम तामपान प्रतिदिन गिर रहा है जिससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी आंशिक बादल एवं घना कोहर छाए रहने के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। चार दिन से प्रति दिन लगातार ठंड बढ़ते क्रम में है। दिन भर बादल छाए रहते हैं और शाम होते ही कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगता है। रात दस बजने के साथ घुप अंधेरा छा जाता है। मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट भी जुगनू की तरह रोशनी फैला रही है। रात भर अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण मार्गो पर वाहनों का अवागमन की नाम मात्र का दिखने लगा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग रात दस बजे के बाद घर से निकल रहे हैं। रात को हाइवे पर भी वाहन सीमित संख्या में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। गलन बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.