मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में कंपाउंडिंग प्रक्रिया अवैध इमारतों का वैध करने का तरीका बन गया है। कुछ भी बनाईये कैसा भी निर्माण करिए, बस अधिकारियों से मिलीभगत कर निर्माण का कंपाउंड करा लीजिए। अवैध निर्माण के वक्त आंख मूंद लेना और फिर नियमों को तोड़ मरोड़कर उनकी कंपाउंडिंग कराकर वैध होने की मुहर लगा देना आम बात हो गया है। इस खेल के कारण समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कंपाउंडिंग के खेल ने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना का स्वरूप ही बदल दिया है। मथुरा-वृंदावन में बने शॉपिंग कांप्लेक्स, कामर्शियल बिल्डिंग, होटल, गेस्ट हाउस, दुकान, मकान, नर्सिंग होम में ज्यादातर में प्राधिकरण के नियमों का पालन नहीं हुआ है। मथुरा शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां तमाम संस्थानों ने लैंडयूज बदले और नक्शे मंजूर कराए बिना ही बिल्डिंग बना ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.