देहरादून, दिसम्बर 16 -- विकासनगर। कंपनी से घर लौट रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे कंपनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सहसपुर विकास रावत ने बताया कि संदेश राणा पुत्र लोक बहादुर राणा निवासी वार्ड दो आदर्श विहार ने तहरीर दी है। बताया कि उसके पित लांघा रोड स्थिति एक कंपनी में कार्य करते हैं। वह साइकिल से कंपनी आते-जाते हैं। 12 दिसंबंर को सुबह साढे आठ बजे वह कंपनी से घर वापस आ रहे थे। बैरागीवाला निगम के पास पहुंचते हुए एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिससे उसके पिता को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद उनके पिता को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि उपचार में ...