नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका साइबर थाना पुलिस ने उबर कंपनी के साथ धोखाधड़ी मामले में आरोपी 39 वर्षीय प्रदीप और 30 वर्षीय सोमबीर उर्फ चेतन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार, उबर कंपनी की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं 318(4), 61(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर एसआई तेज सिंह राठी को जांच सौंपी गई। 21 जनवरी 2026 को हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद की सूचना पर झज्जर के मोहम्मद माजरा गांव निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया, उसके पास 36 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद हुए। पूछताछ के बाद छारा गांव के सोमबीर को भी पकड़ा गया, उसके पास से 17 मोबाइल और एक लैपटॉप मिले। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपी उबर...