रामपुर, जनवरी 14 -- कंपनी में रूपए लगाने के नाम पर 7.51 लाख रूपए की ठगी करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी मोहित नरूला ने साइबर थाना पुलिस को सूचना देकर बताया कि 13 दिसंबर को उनके इंटाग्राम पर एक संदेश आया था। जिसमें पार्ट टाईम नौकरी की बात थी। संदेश पर क्लीक करते ही वह एक ग्रुप से जुड़ गया। जिसके बाद ग्रुप में जुड़े लोगों ने एक कंपनी में रूपए लगाने की बात कहीं। उनकी बातों पर विश्वास कर 7.51 लाख रूपए डाल दिए। बाद में और धनराशि मांगने पर उसे साइबर अपराध होने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर खाते को फ्रीज कर दिया है। थाना प्रभारी आशाराम ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। करीब 7.51 लाख रूपए की ठगी हुई है। रूपए वापसी का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.