हरिद्वार, जनवरी 7 -- पथरी थाना क्षेत्र में कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। दोगुना लाभ दिलाने का लालच देकर रकम हड़प ली गई और जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...