लखनऊ, दिसम्बर 16 -- मेरठ के युवक ने फॉर एवर लिविंग प्रोडक्शन कंपनी की मैनेजर व पांच अन्य लोगों खिलाफ 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ के परतापुर निवासी बिलाल के मुताबिक वर्ष 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर उनकी बात मैनेजर अंजली शर्मा से हुई। उसने हजरतगंज में कंपनी का दफ्तर होने की बात बताई। लेकिन अंजली ने मिलने के लिए बिलाल को 14 जुलाई 2024 को दिल्ली बुलाया था। यहां उसकी मुलाकात ममता शर्मा और आशुतोष कौशिक से कराई। आरोप है कि उक्त लोगों ने बिलाल को कंपनी में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दिया। बिलाल ने कंपनी में काम शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद अंजली ने उन्हें कंपनी में निवेश करने की बात कही। उनपर साथियों...